*बुंदेलखंड व चंबल का बढ़ेगा वर्चस्व राजनगर विधायक विक्रम सिंह (नाती राजा), बिजावर विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया), पिछोर विधायक केपी सिंह कैबिनेट में होंगे शामिल: भिंड विधायक संजीव सिंह को मिलेगी जगह, कमलनाथ सरकार के छह मंत्रियों की होगी छुट्टी*
भोपाल- बुंदेलखंड व चंबल क्षेत्र का कमलनाथ सरकार में राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा I मुख्यमंत्री कमलनाथ अब मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे l उधर दिल्ली में इस संबंध में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्तमान कैबिनेट से छह मंत्रियोंं को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इनमें वह मंत्री शामिल होंगे जो बीते छह महीने में सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा में उठापटक के बाद से ही ऐसी अटकलें हैं कि छह मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है जिससे अन्य वरिष्ठ विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सके। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक सीएम कमलनाथ चाहते हैं कि सिंधिया और दिग्विजय के गुट से दो दो मंत्री को हटाया जाए।
बुंदेलखंड व चंबल का बढ़ेगा वर्चस्व राजनगर विधायक विक्रम सिंह (नाती राजा), बिजावर विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया), पिछोर विधायक केपी सिंह कैबिनेट में होंगे शामिल: भिंड विधायक संजीव सिंह को मिलेगी जगह, कमलनाथ सरकार के छह मंत्रियों की होगी छुट्टी*