अंतर्राज्यीय वाहन चोरों का गिरोह पुलिस की गिरफ्त में *10 लाख की 21 मोटरसाइकिल बरामद*

अंतर्राज्यीय वाहन चोरों का गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
         *10 लाख की 21 मोटरसाइकिल बरामद*
                        विगत कुछ दिनों से कोतवाली टीकमगढ़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी वारदातें बढ़ गई थी जो पुलिस के लिए वाहन चोरों को पकड़ना एक चुनौती बन गया था आज 8 बाहन चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह को कोतवाली टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनसे 10 लाख कीमत की 21 मोटरसाइकिल बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई.| 
                        उक्त वाहन चोरी के आरोपियों को  पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री अनुराग सुजानिया द्वारा धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कोतवाली पुलिस को सफलता मिली,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  तथा एसडीओपी टीकमगढ़  के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक अनिल सिंह मौर्य द्वारा उ.नि. भूपेश बेस के साथ एक टीम गठित की गई.|
                 पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां से ज्यादा वाहन चोरी हो रहे थे इस दिशा में चकरा तिगेला, अस्पताल चौराहा, स्टेट बैंक ,शक्ति टॉकीज एवं मैरिज गार्डन पर विशेष ध्यान दिया गया. पुलिस द्वारा इन सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई जिनके नाम इस प्रकार हैं (1) रतिभान घोष उम्र 24 साल नि. रामनगर दिगौड़ा (2) रवि यादव उम्र 21 साल नि. खर्री थाना दिगौडा (3) राजकुमार  खंगार उम्र 21 साल नि. घोसियाना मोहल्ला दिगौड़ा (4) घनेंद्र सिंह  उम्र 24 साल नि. दिगौड़ा (5) वसीम खान  उम्र 24 साल नि.मस्जिद के पास दिगौड़ा (6)जावेद खान उम्र 24 साल नि. बस स्टैंड के पास दिगौड़ा (7)  रंजीत यादव उम्र 19 साल नि.खरोई दिगौडा  (8) कमलेश  उम्र 35 साल नि. पुलिस क्वार्टर के पास दिगौड़ा टीकमगढ़ पुलिस के द्वारा थाना कोतवाली टीकमगढ़ में पंजीबद्ध अपराधो के वाहन बरामद किए गए हैं.|
                 इस पूरे घटनाक्रम में पूछताछ एवं धरपकड़ में उ.नि.भूपेश बेस के अलावा आरक्षक सतीश शर्मा ,अरविंद निरंजन,आशीष भट्ट ,अर्जुन सिंह तोमर ,कैलाश विश्वकर्मा एवं  साइबर सेल से आरक्षक रहमान खान की विशेष भूमिका रही.|