इंदौर के युवराज का हॉस्टल ध्वस्त
DECEMBER 29, 2019 KBC news2019-12-29 at 12.58.42 PM (1)
इंदौर । इंदौर के डॉन युवराज उस्ताद और हेमंत यादव का किला ढहाने के लिए आज इंदौर नगर निगम की टीम निकली तो पुलिस आनाकानी करने लगी। निगम की टीम अपने वाहनों के साथ पुलिसबल मिलने का इंतजार करती नजर आई। पुलिस अधिकारी बार-बार एक ही जवाब दे रहे थे कि हम बल दे रहे है। करीब तीन घंटे तक इंतजार कराने के बाद पुलिसबल दिया गया। जैसे ही यह बल मिला वैसे ही निगम का अमला सबसे पहले युवराज उस्ताद के बंशी प्रेस की चाल स्थित मकान को ढहाने के लिए पहुंच गया।
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के द्वारा जब माफिया के साथ जंग का ऐलान किया गया तभी से इस बात पर नजर लगी हुई थी कि विजयवर्गीय समर्थक माफियाओं पर कार्रवाई होगी या नहीं होगी। आज इंदौर नगर निगम की टीम ने विजयवर्गीय समर्थक माफियाओं पर गाज गिराने के लिए मैदान संभाल लिया। नगर निगम के झोन क्रमांक ५ और ६ की टीम सुबह ही पोकलेन मशीनों और जेसीबी के साथ पाटनीपुरा चौराहे पर पहुंच गई। इस चौराहे पर मशीनों को एक कतार से खड़ा कर दिया गया। इसके बाद निगम के अधिकारी इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिसबल लेने के मकसद से परदेशीपुरा थाने पर पहुंचे। जब निगम के अधिकारी वहां पहुंचे तो थाने पर पुलिस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद निगम के अधिकारियों द्वारा मोबाइल लगाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्वâ किया गया तब जाकर थाने पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। इसके बाद से निगम की टीम पुलिसबल प्राप्त करने के लिए पुलिस थाने पर ही डेरा डाले रही।
2019-12-29 at 12.58.43 PM (1)
पुलिस के अधिकारी बार-बार यही कहते रहे कि हम पुलिसबल उपलब्ध करा रहे है, लेकिन अनावश्यक रूप से पुलिसबल देने में देरी की जाती रही। समाचार लिखे जाने तक निगम की टीम का पुलिसबल मिलने का इंतजार चल रहा था। करीब ११ बजे पुलिसबल मिल सका। इस तरह पुलिसबल हासिल करने के लिए निगम की टीम को तीन घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। निगम ने यह योजना बनाई थी कि इंदौर के अपराध जगत के सबसे बड़े नाम के रूप में पहचाने जाने वाले युवराज उस्ताद के बंशी प्रेस की चाल में स्थित मकान को ढहाया जाएगा। इसके साथ ही वसूलीबाज के रूप में पहचान बनाने वाले हेमंत यादव के नंदानगर के मकान को भी जमींदौज किया जाएगा।
जैसे ही पुलिसबल मिला वैसे ही निगम की टीम सबसे पहले युवराज उस्ताद के मकान के लिए रवाना हो गई। यह मकान मालवा मुक्तिधाम के ठीक सामने बना हुआ है। इस स्थान पर जैसे ही कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बल पहुंचा वैसे ही मुख्यमार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।
जब टीम पहुंच गई तब खाली किया जाने लगा मकान
नगर निगम की टीम पुलिस के साये में जैसे ही युवराज उस्ताद के घर को तोड़ने के लिए पहुंची तो वहां हलचल तेज हो गई। इस टीम के पहुंचने तक मकान में से सामान भी नहीं निकाला गया था। सभी को यह उम्मीद थी कि निगम के लाख चाहने के बावजूद मकान को तोडऩे की कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए ही सभी निश्चिंत थे। टीम के पहुंचने के बाद ताबड़तोड़ में मकान का सामान निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी भी तेज गति से सामान निकालने में मदद करते हुए नजर आए।
2019-12-29 at 12.58.42 PM
डॉन के साथियों ने संभाला मोर्चा
श्रमिक क्षेत्र के कुख्यात गुंडे हेमंत यादव के नंदानगर रोड नंबर २ पर रविवार सुबह कार्रवाई होना थी। जैसे ही श्रमिक क्षेत्र के कुख्यात गुंडा कृष्णपालसिंह डॉन के साथियों को यह खबर लगी की हेमंत यादव के मकान को आज तोड़ा जाना है वैसे ही उन्होंने सुबह ६ बजे से ही मोर्चा संभाल लिया और हेमंत यादव के घर के आसपास अपने साथियों को लगा दिया था। जिला प्रशासन ने डॉन पर रासूका के तहत कार्रवाई की है।
परिवार के लोग हाथ तापते रहे
हेमंत यादव के मकान को तोड़ने की खबर जब परिवार के अन्य सदस्यों को लगी तो वह रात भर सोए नहीं और सुबह आगे वाले हॉल में हाथ तापते रहे। उनको तसल्ली देने के लिए वहां पर हेमंत यादव के समर्थकों का ताता लगा रहा। पाटनीपुरा चौराहे से लेकर अनूप टाकिज तक सुबह से ही लोग इकट्ठा हो गए थे और आपस में बातचीत करते नजर आ रहे थे।
पोकलेन इंतजार करती रही
यादव के घर पर कार्रवाई के पहले ही नगर निगम द्वारा चार पोकलेन मशीन रात को ही पाटनीपुरा चौराहे पर रख दी गई थी। सुबह जैसे ही हुई तो आसपास के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा रही की पहली बार यादव के घर पर कार्रवाई हो रही है। पोकलेन तो खड़ी थी लेकिन नगर निगम के कर्मचारी-अधिकारी वहां सुबह नजर नहीं आए। लोगों में इस बात की चर्चा थी कि कहीं एनवक्त पर कार्रवाई न टल जाए।
डॉसौरभ मिश्रा