शरबती गेंहू ने सीहोर को दिलाई अन्तर्राष्ट्रीय पहचान आर्शीवाद आटा ब्रांड नेम से मार्केट में हो रहा विक्रय
(खुशियों की दास्तां)
सीहोर जिले में उत्पादित शरबती गेंहू मंडी में व्यापारियों द्वारा नीलामी में क्रय किया जाता है, जिसका प्रोसेसिंग एवं पैक कर सीधे मुंबई भेजा जाता है। मुंबई में यह गेंहू सीहोर शरबती के नाम से प्रसिद्ध है। सीहोर शरबती गेंहू की प्रसिद्धि के कारण ही आई.टी.सी कंपनी द्वारा जिले के कृषकों से खरीद कर "आर्शीवाद आटा ब्रांड नेम" से मार्केट में विक्रय किया जा रहा है यही कारण है कि शरबती गेंहू ने सीहोर जिले का नाम अन्तर्राष्ट्रीय कतार में खड़ा कर दिया है।
सीहोर जिले में शरबती गेंहू का रकबा 40390 हेक्टेयर में है। शरबती गेंहू का उत्पादन 109053 मीट्रक टन होता है। जिले में शरबती गेंहू के लिए लगभग 40 गांव ऐसे हैं, जहां शरबती गेंहू का उत्पादन बहुत अच्छा होता है। इन गांवों की जलवायु शरबती गेंहू के लिए उचित है। इन गांवों में 40 फीट तक गहरी काली मिट्टी पाई जाती है जहां पर पूर्व से ही सिंचाई के साधन कम होने पर शरबती गेंहू बोया जाता था परन्तु वर्तमान में सिंचित रकबा बढ़ने के बावजूद भी शरबती गेंहू बोया जा रहा है। सीहोर के शरबती गेंहू में रासायनिक खाद की मात्रा असिंचित गेंहू में जो मात्रा अनुशंसित है वही मात्रा इसमें भी दी जाती है।
शरबती गेंहू ने सीहोर को दिलाई अन्तर्राष्ट्रीय पहचान आर्शीवाद आटा ब्रांड नेम से मार्केट में हो रहा विक्रय (खुशियों की दास्तां)