आज की राजनीति में सांप्रदायिकता का जोर है। हिंदुत्व अपने उफान पर है। आज यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फासिस्ट सत्ता में पहुंच गए हैं। मोदी-शाह शासन चला रहे हैं। दो लोगों के हाथ में पूरी सत्ता है। भाजपा –संघ और सारे लोग बैकग्राउंड में चले गए हैं। मोदी जी सरकार को निष्पक्ष नहीं सांप्रदायिक ढंग से चला रहे हैं। भाजपा-संघ के लोग गो-रक्षा के नाम पर मुस्लिम युवकों पर हमला कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में देश भर में कई मुस्लिम युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह सरकार दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और अलपसंख्यकों के खिलाफ काम कर रही है।
डॉ सौरभ मिश्रा
तिरंगा