तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने किया आंदोलन का शंखनाद... मांगों का निराकरण नहीं होने से जायेंगे सामूहिक अवकाश पर...

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने किया आंदोलन का शंखनाद... मांगों का निराकरण नहीं होने से जायेंगे सामूहिक अवकाश पर...


तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने किया आंदोलन का शंखनाद...
मांगों का निराकरण नहीं होने से जायेंगे सामूहिक अवकाश पर...


भोपाल - मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की परेशानी कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। कभी उनके मंत्री संत्रीयों की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गयें थे तो वहीं पेट्रोल डीजल के रेट पर ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल कर दी थी। जैसे तैसे उक्त हड़ताल आंदोलन समाप्त हुआ तो अब प्रदेशों के तहसीलदारों ने आंंदोलन का शंखनाद कर दिया है।


         मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनि.प्र. सेवा) संघ के प्रदेश प्रचार सचिव शांतिलाल विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के प्रांताध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा शासन को पूर्व मैं हमारे संवर्ग की लंबित मांगों के निराकरण के लिए काफी समय दिया जा चुका है किंतु शासन का ध्यान हमारी समस्याओं के निराकरण पर नहीं है, इसलिए बाध्य होकर प्रदेश के समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश के आवेदन सौंपकर अपनी मांगों को लेकर 10 अक्टूबर से आंदोलन को तैयार हैं।
     
         श्री विश्नोई ने बताया कि आज सभी जिला मुख्यालय पर उक्त संबंध मैं ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा जा चुका हैं। कल से हम सामूहिक अवकाश पर जा रहे है।शीघ्र हमारी मांगो का निराकरण नहीं किया गया तो हम हड़ताल पर चले जायेंगे जिसकी समस्त जबावदारी शासन की होगी।