*शुभकामनाएं और बधाई-* सेवा का दीपक जलाकर छतरपुर को आगे बढ़ाएं-- *आलोक चतुर्वेदी*
विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छतरपुर। छतरपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने दीपों के पर्व दीपावली पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों से सेवा का दीपक जलाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर हम समाज में फैली बुराइयों के अंधेरे को अपने अपने स्तर पर मिटाने और सेवा का दीपक जलाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह पर्व सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। यह त्योहार हमें प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। इस त्योहार पर हम सबको अपने अपने स्तर पर काम करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना है। हम गरीबों,असहायों और मजलूमों की सेवा कर ही समाज को प्राकशित कर सकते हैं और अपने छतरपुर को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं,युवाओं किसानों और व्यापारियों को दीवाली की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।