*पुलिस ने पीट पीट कर ली युवक की जान, सोने की चेन भी लूटी
भोपाल। राजधानी की बैरागढ़ पुलिस ने आज रात ढाई बजे बीआरटीएस कॉरिडोर से XUV निकालने के जुर्म में दो युवकों को इतना पीटा की उनमें से एक कि मौत हो गई। इनमें से मृतक की करीब 15 तोले सोने की चेन ओर अंगूठी भी पुलिस ने लूट ली। मरने वाले युवक का नाम शिवम मिश्रा है। उसके पिता साइबर सेल में हैं। रात ढाई बजे शिवम ओर उसका दोस्त गोविंद शर्मा ढाबे से खाना खा कर लौट रहे थे। बीआरटीएस कारीडोर में उनकी xuv रेलिंग से टकराने पर लालघाटी पुलिस दोनों को बैरागढ़ ले गई। दोनो की इस कदर पिटाई की गई कि शिवम की मौत हो गई। जब पुलिस उन्हें पीट रही थी, वो पूछ रहे थे हमारा जुर्म क्या है। गोविंद घायल है। परिजन हमीदिया अस्पताल मरचुरी पर हैं। वे हत्या और लूट का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिसकर्मी रात को लूटते है चेन ओर पैसा *कोलार में कार्रवाई करते तो बैरागढ़ की घटना नही होती*
1 भोपाल पुलिस के अफसर कुछ भी दावा करें, लेकिन निचला अमला निरंकुश हो गया है। 2 रात के वक्त पुलिस कर्मी लोगों से पैसा य सोने की चेन छीनते है।
3 कोलार थाने के 4 पुलिसकर्मियों ने 6 जून को मुकुल पाल नामक युवक के साथ भी बेरहमी से थाने में पिटाई की थी।
5 उसकी सोने की चेन ओर पर्स लूट लिया। 6 अपने विभाग की छवि बचाने पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की।
7 DIG ओर IGP को इस सम्बंध में शिकायत की गई थी।
8 अभी तक थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज नही दिए हैं।।
9 यदि इस मामले में अफसर ईमानदारी से त्वरित कार्रवाई करते तो बैरागढ़ की घटना नही होती। कारण आपके स्टाफ को msg जाता।
10 अब भी कार्रवाई कर सकते हैं, चोर लुटेरों को बचाएंगे तो आगे वो विभाग के लिए मुसीबत बनेंगे।
11 क्राइम ब्रांच में भी तमाम शिकायतों पर पहले कार्रवाई हो जाती तो अब सोना गायब करने के मामले में छीछालेदार नही होती।
12 क्राइम रिपोर्टस भी पुलिस की थ्योरी के बजाय जनता की बात और स्वतंत्र इन्वेस्टिगेशन पर ध्यान दें तो आप जनता की आवाज़ पहुंचा सकेंगे।
13 शिवम मिश्रा य मुकुल पाल आपके परिजन भी हो सकते हैं।
*पुलिस ने पीट पीट कर ली युवक की जान, सोने की चेन भी लूटी