प्रज्ञा पालीवाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कलेक्टर परिवारजनों से मिलकर दी सांत्वना

प्रज्ञा पालीवाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कलेक्टर
परिवारजनों से मिलकर दी सांत्वना      
    छतरपुर, 13 अक्टूबर 19
कलेक्टर मोहित बुंदस ने शहर के सीताराम कॉलोनी निवासी शिक्षक शिव कुमार पालीवाल की पुत्री कु. प्रज्ञा पालीवाल के आकस्मिक निधन पर घर पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी और दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रज्ञा को श्रद्धांजली अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
कलेक्टर श्री बुंदस महोबा रोड स्थित मुक्तिधाम गए और प्रज्ञा के अंतिम संस्कार और शोकसभा में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक आलोक चतुर्वेदी सहित अपर कलेक्टर पी.एस. चौहान और एसडीएम के.के. पाठक भी मौजूद रहे।  
उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा पालीवाल का गत् दिवस थाईलैण्ड में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। कलेक्टर मोहित बुंदस के संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने तत्काल परिवार के सदस्यों से दूरभाष पर संपर्क कर पूरी मदद का भरोसा दिया था। प्रज्ञा के दोनों भाइयों को शव को लाने के लिए सरकारी मदद से एम्बुलेंस के साथ में दिल्ली रवाना किया गया। जिला प्रशासन के प्रयास से सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुई प्रज्ञा के शव को थाईलैण्ड से वापस घर तक लाने में भरपूर मदद मिली है ।