मध्यप्रदेश में अब पार्षद चुनेंगे महापौर, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का साथ देते हुए अध्यादेश को दी मंजूरी।

मध्यप्रदेश में अब पार्षद चुनेंगे महापौर, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का साथ देते हुए अध्यादेश को दी मंजूरी।


मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहा नगर निकाय चुनाव पर विपक्ष का विरोध काम नहीं आया। मंगलवार को सुबह राज्यपाल लालजी टंडन ने राज्य सरकार के अध्यादेश को मंजूरी दे दी। अब मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से न होकर अप्रत्यक्ष रूप से होगा। 


भोपाल कलेक्टर ने नगर निगम को दो भागों में बांटने का प्रस्ताव भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद भोपाल में अब दो नगर निगम बन जाएंगे। इसमें भोपाल ईस्ट और भोपाल वेस्ट नाम से दो नगर निगम बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।