कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने गुना जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने बधाई देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय हो। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति की रोशनी से आलोकित करता रहे। उन्होंने दीपोत्सव पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगणों, अधिकारी एवं कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।