कलेक्टर ने धनतेरस के दिन खरीदे मिट्टी से बने दीपक
जिले के नागरिकों को दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने अपनी पत्नी के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक विक्रेताओं से शहर के गोलंबर स्थित मार्केट में पहुंचकर दीपक एवं कलश आदि सामग्री आज क्रय की। कलेक्टर ने दीपक विक्रेताओं से चर्चा कर दीपावली के लिए नागरिकों को बेची गई सामग्री के बारे में जानकारी ली। साथ ही शहर के नागरिकों को दीपावली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने जिला मुख्यालय श्योपुर स्थित गोलंबर पर पहुंचकर पत्नी के साथ कोरे मिट्टी से बने दीपक एवं कलश दीपावली त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए खरीददारी की। कलेक्टर ने बताया कि इन मिट्टी के दीपको को भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीपावली के दिन अमावश्या को दीपकों में तेल और बाती के माध्यम से जलाया जावेगा। साथ ही देवी लक्ष्मीजी की पूजा परंपरा अनुसार की जावेगी। उन्होंने दीपक विक्रेताओं और जिले के नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।