जिला प्रशासन के तत्वाधान तथा कलेक्टर जिला धार द्वारा नवाचार अंतर्गत जिले में आर्मी भर्ती रैली हेतु निःशुल्क शारीरिक एवं लिखित परीक्षा केम्प
जिला प्रशासन धार द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित वर्ग के युवाओं को माह-नवम्बर में आयोजित आर्मी भर्ती रैली में चयनित कराने तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण देने हेतु एक अनुठा प्रयास किया जा रहा है। दिनांक 15 से 21 अक्टूबर 2019 को आयोजित केम्प के अन्तर्गत जिले के समस्त युवा जो आर्मी भर्ती रैली माह-नवम्बर 2019 के विज्ञापन में दर्शित मापदण्डों में योग्य है साथ ही युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण निःशुल्क दिये जाने हेतु केम्प का आयोजन किया गया है। निम्नानुसार दिनांकों को निर्धारित स्थलों पर आमंत्रित करते है। जिनका केम्पवार कार्यक्रम इस प्रकार हैः-
शासकीय महाविद्यालय धार,- धार, तिरला, नालछा - 15.10.2019
शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ - सरदारपुर (राजगढ़) - 16.10.2019
शासकीय महाविद्यालय बदनावर - बदनावर - 17.10.2019
शासकीय महाविद्यालय कुक्षी (सुसारी) - कुक्षी, निसरपुर,बाग, डही - 18.10.2019
शासकीय महाविद्यालय मनावर - मनावर, गंधवानी,उमरबन - 19.10.2019
शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी - धरमपुरी, धामनोद - 20.10.2019
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गंधवानी - गंधवानी - उमरबन - 21.10.2019
दिनांक 21.10.2019 से 30.10.2019 तक फिजिकल ट्रेनिंग ब्लाॅक स्तर पर निर्धारित काॅलेजो के क्रीडा ग्राउण्ड पर फिजिकल ट्रेनिंग/शारिरिक प्रशिक्षण आर्मी भर्ती के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप फिजिकल इन्स्ट्रेक्टर के माध्यम से दिया जावेगा। इस सेशन में चयनित होने वाले युवाओं को 01 नवम्बर 2019 से 19 नवम्बर 2019 तक जिला मुख्यालय पर शारीरिक प्रशिक्षण एवं ACCOMODADION दिया जावेगा। उक्त प्रशिक्षण मंे जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त योग्य फिजिकल इन्स्ट्रेक्टर एवं विशेषज्ञ के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जावेगा। इस सेशन में आर्मी भर्ती के मापदण्डों के अनुरूप योग्यता हासिल करने वाले युवाओं को दिनांक 20 नवम्बर 2019 से 30 नवम्बर 2019 के मध्य उज्जैन मे आर्मी भर्ती रैली में सहभागीता हेतु भेजा जावेगा। तथा उक्त आर्मी भर्ती रैली में अंतिम रूप से चयनित युवाओं को परीक्षा की आगामी तैयारी के क्रम में लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण भी जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय महाविद्यालय में निःशुल्क दिया जावेगा। उक्त कार्यक्रम स्थलों पर इच्छुक युवा/अभ्यर्थी अपने 8वी/10वी/12वी/स्नातक/आधारकार्ड एवं 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होवें।