हनी ट्रैप

हनी (मधु) 
ट्रेप (पिंजरा / जाल)
एक मांसाहारी वनस्पति है, 
उसका नाम है - पिचर प्लान्ट
इसके आकर्षक फूल में कीट पतंगों & छोटे जानवरों को फंसा कर, अपने अंदर गला लेने व पचा लेने का सामर्थ्य होता है, भोजन चक्र की बड़ी महत्वपूर्ण प्रणाली है।
सोचता हूँ ???
राजनेताओं, शासकीय अधिकारियों, बड़े व्यापारियों का इसमें क्या काम?
किसी फिल्म में अमिताभ बच्चन जी अपनी नायिका को वनस्पति विज्ञान में वर्णित पॉलीनेशन की एक प्रणाली कॉरोला (Corolla) समझा रहे थे, 
जिसे मैं "ज़ूफ़िल्ली (zoophyli) या एन्टीमोफ़िल्ली
 (entomophyli) " नाम से जानता हूँ, कक्षा ९ में पढ़ा था।
जब यह प्राकृतिक विधि है "आकर्षण के माध्यम से उत्पत्ति की" तो इसमें इतना 'हो हल्ला' कैसा ?
प्रकृति ने सामर्थ्यवान को आकर्षण, बाहुबल, धन- संसाधन-बल की पराकाष्ठा पर ही मादा द्वारा संतति के लिए स्वीकृति का प्राकृतिक विधान रचा है, सभी प्राणी वनस्पति ऐसा ही करते हैं, मानवीय विवाह व्यवस्था भी इसी पद्धति की सामाजिक अनुकृति है।
फिर विवाद कैसा?
#पॉलीगैमी #polygamy is natural, यह तो प्राकृतिक है।