*घुनवारा और सरलानगर को मिले नगरपंचायत का दर्जा:- नारायण त्रिपाठी*

*घुनवारा और सरलानगर को मिले नगरपंचायत का दर्जा:- नारायण त्रिपाठी*
               मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया कमलनाथ जी से व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाक़ात कर मैहर विधानसभा के घुनवारा और सरलानागर को नगरपंचायत बनाये जाने की मांग की है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अगर इन गावो के साथ अन्य क्षेत्रो को जोड़कर नगर पंचायत बनाने का कार्य राज्य सरकार करती है तो इन गावो के विकाश में गति मिलेगी साथ ही कम समय में अच्छा विकाश इन क्षेत्रो का किया जा सकता है जिसका सीधा फायदा यहाँ के क्षेत्र वासियो को होगा। मैहर विधायक ने अपने लिखे पत्र में सरलानागर के साथ ग्राम सोनवारी,बम्हनी कोठी,सगमनिहा,डेल्हा को जोड़कर एक नगर पंचायत बनाई जाय वही घुनवारा के साथ ग्राम रैगमा,महेदर,बूढागर,परसवारा,तानाजा को मिलाकर एक नगरपंचायत बनाई जाय जिससे योजनाबद्ग तरीके से इन क्षेत्रो का समुचित विकाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी गाँव लगभग आपस में जुड़े है जिससे जन संख्या का मापदंड भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।
              मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के इस प्रस्ताव पर माननीय मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने अपनी सहमति जताते हुए सतना कलेक्टर को उक्त मामले का प्रस्ताव बना भेजे जाने का निर्देश जारी किया है। निश्चित ही मैहर विधायक की यह पहल इन क्षेत्रो के विकाश में मील का पत्थर साबित होगी जिसपर अबिलम्ब पहल जिला प्रशासन को किया जाना चाहिए।